6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ गैलेक्सी A51 स्मार्टफोन, 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक गाने सुन सकेंगे - CYBER KNOWLEDGE

Breaking

Wednesday, 17 June 2020

6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ गैलेक्सी A51 स्मार्टफोन, 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक गाने सुन सकेंगे


दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग  ने भारत में ए-सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी  ए51 लॉन्च कर दिया है। इसमें पंच होल डिस्प्ले समेत चार रियर कैमरे मिलेंगे। फिलहाल भारत में इसके दो वेरियंट उपलब्ध हैं, जिसमें 6 GB रैम और 8 GB रैम वेरियंट मिलेगा। दोनों ही वेरियंट में 128 GB स्टोरेज दी गयी है। फोन तीन कलर वेरियंट में आता है,  जिसमें ब्लू, व्हाइट और ब्लैक प्रिज्म क्रश कलर शामिल हैं।  

स्पेसिफिकेशन्स 

  • गैलेक्सी ए51 में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले (2400x1080) पिक्सल दिया गया है। 
  • फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस प्रोसेसर दिया गया है। 
  • फोन में 6 GB रैम और 8 GB रैम वेरियंट मिलेंगे। दोनों ही वेरियंट में स्टोरज 128 GB दी गयी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
  • फोन वन यूआई 2.0 बेस्ड एंड्रायड 10 पर काम करता है।
  • फोन के रियर में 4 कैमरे दिये गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल,  5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और साथ में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
  • फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेलफ़ी कैमरा दिया गया है। 
  • फोन में 4000 mAh की बैटरी दी गयी है। 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
  • कंपनी का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे कॉलिंग, 3 घंटे वीडियो कंजप्शन, 10 घंटे म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलेगा। फुल चार्ज में 19 घंटे वीडियो देखे जा सकते हैं।
  • इसमें इंटेलीजेंट कीबोर्ड है, जो खुद पहचान करेगा कि यूजर किस भाषा में टाइप कर रहा है। पहचान करने के बाद कीबोर्ड में वहीं भाषा ओपन कर देगा। इसके अलावा इंटेलीजेंट सर्च में यूजर गाने, ट्रैवल, फूड संबंधित चीजों को तेजी से सर्च कर सकते हैं।

       

No comments:

Post a Comment